बिलिंग · स्टॉक · उधार · GST · AI असिस्टेंट

बिल 3 सेकंड में, बाक़ी हिसाब अपने-आप

GST बिल तीन सेकंड में, और हर बिल के साथ स्टॉक, उधार खाता और GST टेबल अपने-आप अपडेट। AI असिस्टेंट से पूछिए — आज की बिक्री कैसी रही, क्या ख़त्म हो रहा है, किसका कितना बाक़ी है।

30 दिन मुफ़्त शुरू करेंकार्ड नहीं लगता

उधार, कैश में नहीं गिना जाता

उधार पर माल दिया तो वो ग्राहक के खाते में चढ़ता है, दिन की कैश में नहीं। बाकी सॉफ़्टवेयर उसे कलेक्शन में जोड़ देते हैं और शाम को ₹80,000 “मिला” दिखता है जबकि ₹30,000 किसी की जेब में है। किस ग्राहक का कितना बाक़ी है, एक स्क्रीन पर।

हर सेट अपने IMEI के साथ

स्टॉक गिनती नहीं, यूनिट की लिस्ट है। एक मॉडल के पाँच सेट का मतलब पाँच IMEI। बिल पर IMEI छपता है, तो आठ महीने बाद वारंटी वाला ग्राहक आए और बिल न हो — नंबर डालो, बिल, तारीख़, रेट और वारंटी सामने।

नेट न हो तो भी बिल बनता रहेगा

काउंटर रुकता नहीं। सिग्नल जाने पर बिल बनते रहते हैं और सिग्नल आने पर अपने आप सिंक हो जाते हैं। मोबाइल डेटा बंद करके ख़ुद बिल बना के देख लें।

रिटर्न, आपके ही बिलों से

GSTR-1 सीधे पोर्टल पर चढ़ने वाली JSON फ़ाइल में, साथ में GSTR-3B, HSN समरी और rate-wise व account-wise रजिस्टर। CGST/SGST और IGST का बँटवारा बिल पर ही हो जाता है। e-invoice और e-way bill अभी नहीं है — ₹5 करोड़ से ऊपर टर्नओवर है तो आपको वो आज चाहिए, और हम पहले बता देना ठीक समझते हैं।

पुराना सेट एक्सचेंज में

नया सेट पूरे रेट पर बिल होता है और पुराना सेट पेमेंट का हिस्सा बनता है — डिस्काउंट नहीं। GST का नियम यही है (CGST Rule 27), और इसी वजह से ₹24,000 के सेट पर ₹4,000 का एक्सचेंज देने पर टैक्स पूरे ₹24,000 पर लगता है। ₹20,000 की सेल दिखाने पर उसी एक बिल पर ₹720 कम टैक्स जाता है।

एक ही प्लान, पूरी दुकान के लिए

30 दिन मुफ़्त, कार्ड नहीं लगता। उसके बाद साल का ₹2,999 — बिल, प्रोडक्ट, ग्राहक, स्टाफ़ अकाउंट, सब बिना गिनती। जिस रेट पर जुड़े, वो रेट आपके पेड पीरियड में नहीं बदलेगा, और रिन्यूअल से पहले बताया जाएगा।

  • बनाने वाला और सपोर्ट देने वाला एक ही आदमी है। कॉल सेंटर नहीं, डीलर नहीं — सीधे बात।
  • आपका डेटा आपका है। CSV, JSON और PDF में कभी भी निकाल सकते हैं — ट्रायल में, पेमेंट के दौरान, और बंद करने के बाद भी।
  • अंग्रेज़ी और हिंदी, दोनों में सपोर्ट, भारतीय कामकाजी दिनों में — जवाब आम तौर पर उसी दिन।

अपनी दुकान के सामान पर, एक असली शनिवार चलाकर देखें

30 दिन, सारे फ़ीचर, कार्ड नहीं। स्टॉक की लिस्ट भेज दें — Excel, CSV या कागज़ का फ़ोटो — हम डाल देंगे।

₹2,999 / साल · या ₹6,999 में 3 साल · Read this page in English

Free for 7 daysNo card needed

Start free